लखनऊ कैब ड्राइवर को थप्पड़ मारने वाली यूवती ने अब उसी कैब चालक को राखी बांधने का ऑफर दिया।।।
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में बीते 30 जुलाई को एक वायरल वीडियो से काफी सनसनी मची थी प्रियदर्शनी नाम की युवती ने कैब चालक की जमकर पिटाई कर दी थी और उसी युवती ने कैब ड्राइवर शहादत अली को खुलेआम कृष्णा नगर के अवध चौराहे पर लगातार 21 थप्पड़ मारे थे, साथ उसकी कैब के दोनों तरफ के शीशे भी तोड़ दिए थे,कैब ड्राइवर ने प्रियदर्शनी के ऊपर मारपीट और लूटमार का आरोप लगाते हुए पुलिस स्टेशन में एफ आई आर दर्ज करवाई थी, यूवती के खिलाफ मारपीट लूटपाट और चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया था, प्रियदर्शनी ने भी कैब चालक और उसके दोनों भाइयों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई थी, अब उसी युवती ने कैब ड्राइवर को रक्षाबंधन पर राखी बांधकर मामले को समझाने का प्रयास किया है, युवती ने कैब ड्राइवर के लिए राखी खरीद कर रखी है और उसे ऑफर दिया है कि वह ड्राइवर प्रियदर्शनी के घर आकर उसके हाथों से राखी बंधवा ले।।।।
ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा इंडियन टीवी न्यूज़ लखनऊ