ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

कटनी=* कई वर्षों से फरार चल रहे सथाई गिरफ्तारी वारंटी को पकड़ने में केमोर पुलिस को मिली सफलता*

```

*कई वर्षों से फरार चल रहे सथाई गिरफ्तारी वारंटी को पकड़ने में केमोर पुलिस को मिली सफलता*
*कटनी=* पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी श्री मनोज केडिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ( विजयराघवगढ़ ) श्रीमती शिखा सोनी के निर्देशन में कैमोर पुलिस के द्वारा 18 वर्ष पुराने चोरी एवं नकबजनी के मामले में कई वर्षों से फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । थाना कैमोर के अपराध क्रमांक 25/1993 धारा 457 , 380 भारतीय दंड विधान में आरोपी मोहन गुरुंग पिता भीम बहादुर गुरुंग उम्र करीब 45 साल निवासी पन्हाई कैमोर की लगातार पतासाजी की जा रही थी जिसे आज कटनी में जिला अस्पताल के समीप सब्जी मंडी में पकड़ा गया । मोहन गुरुंग सब्जी मंडी में चौकीदार के रूप में काम कर रहा था, पकड़े गए वारंटी के विरुद्ध एक अन्य मारपीट के मामले में भी माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट द्वारा जारी किया गया है । विगत कई सालों से फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को पकड़ने में टी.आई. कैमोर अरविंद जैन के साथ प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर पटेल, आरक्षक सनिल स्वर्णकार , शिव पटेल और चंद्रभान विश्वकर्मा के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *