लोकेशन जतारा
जिला ब्यूरो
महेंद्रकुमार दुबे बॉबी
जतारा
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा नाबालिग बच्चों की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा अनुभागीय अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जतारा रवि भूषण पाठक द्वारा अपनी टीम के सहयोग से दो दिवस में 3 नाबालिक बच्चियों एवं एक बालिग को खोजकर उनके परिजनों को सौंप कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक एन एस ठाकुर, उप निरीक्षक रामलाल कौल, आरक्षक संगम, राजीव,अरविंद, प्रवेंद्र, देशराज महिला आरक्षक सोनम, शालिनी, राधिका की विशेष सराहनीय भूमिका रही।
दिनांक 23.7.2025 को देवराहा ग्राम से दो नाबालिक बालिकाएं घर से बिना बताएं कहीं चली गई थी एवं ग्राम ताल लिधौरा से एक नाबालिक लड़की भागी थी जिनकी खोजबीन में पुलिस ने अपने सूत्र लगाये और उसके परिणाम स्वरूप 2 दिवस के अंदर ही तीनों लड़कियों की खोज कर ली।