विद्युत मीटर में डिवाइस लगाकर की जा रही थी चोरी, मौके पर पकड़ा
मामला सिरसाकलार का
बड़े कनेक्शनों में चलाया जायेगा अभियान, रोकी जाएगी इस तरह की चोरी: अधीक्षण अभियंता
उरई जालौन। विद्युत मीटर में डिवाइस लगाकर जिस तरह का एक नया फार्मूला बिजली चोरी करने का निकाला है। विद्युत चोरों ने मीटर में भी अपना एक नया तरीका विद्युत चोरी करने का खोज लिया और सीधे सप्लाई लेने के लिए एक डिवाइस मीटर में उसके साथ छेड़छाड़ करके ऐसे लगा देते हैं जिसका सारा कंट्रोल उनके हाथ में रहता है। ऐसा ही एक मामला विभागीय अधिकारियों के पकड़ में आया और उसके खिलाफ बड़ी कार्यवाही किये जाने के विभागीय उच्च अधिकारियों ने संकेत दिये हैं। अधिशासी अभियंता पावर कारपोरेशन के अंतर्गत पड़ने वाला क्षेत्र भिटारी सब स्टेशन सिरसा में विगत दिन एक मामला पकड़ में आया जिस के प्रोपराइटर सुरेश चंद्र और गुड़िया आयल मिल प्रोपराइटर सुरेश चंद्र के यहां 13 किलोवाट का लोड था जिसमें थ्री फेस मीटर लगा हुआ था। वही उपखंड अधिकारी कुठौंद के पास सूचना मिली की इलेक्ट्रॉनिक मीटर खुला हुआ है, इस सूचना के आधार पर जब अधीनस्थ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जिसमें अवर अभियंता कुसुमलता कुशवाहा मौके पर पहुंची तो उन्होंने मीटर में छेड़छाड़ पायी और और उसमें पाया कि एक डिवाइस लगी हुई है जोकि मीटर की रीडिंग उपभोक्ता के अनुसार रिमोट कंट्रोल से कंट्रोल की जा सकती है। यह मामला जब कुछ अधिकारियों के समक्ष आया तो उन्होंने भी इस डिवाइस पर हैरानी जताते हुए उन लोगों की खोज प्रारंभ कर दी जो कि इस तरह की डिवाइस लगाकर लाखों रुपये की चोरी उपभोक्ताओं को करा रहे हैं। इस मामले को अधीक्षण अभियंता ने गंभीरता से लेते हुए सारे मामले की अपने अधीनस्थ अधिकारियों से जांच कराने के जहां निर्देश जारी किये तो वहीं उन्होंने उस उपभोक्ता पर भी कार्यवाही करने के संकेत दिये हैं जिसके द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है। इतना ही नहीं उससे पेनाल्टी के अलावा जो भी कानूनी कार्यवाही होगी वह अमल में लाई जाएगी। वही अधिशासी अभियंता मीटर टेस्ट डिवीजन ने बताया कि इस तरह के मामले संज्ञान में आ रहे हैं। यह भी पता किया जा रहा है कि आखिरकार वह कौन व्यक्ति है जो इस तरह की डिवाइस लगाकर मीटरों में छेड़छाड़ करके उपभोक्ताओं के साथ मिला हुआ है। इस मामले में अधिशासी अभियंता पावर कारपोरेशन सेकंड उमाशंकर राजपूत जिनके अंतर्गत यह क्षेत्र आता है उन्होंने भी जब डिवाइस देखी तो उन्होंने कहा कि जो भी बड़े कनेक्शन हमारे क्षेत्र में हैं उन सभी को चेक कराया जाएगा और कहीं इस तरह की गड़बड़ी पाई गई है या पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी हालांकि अधीक्षण अभियंता विनोद सिंह का कहना है कि पूरे जनपद में विशेष टीमें गठित करके जहां जहां संभव है इस तरह की चोरियां होना जिससे लाइनों में विद्युत लॉस बढ़ रहा है उन पर विभागीय गंभीर होगा और उपभोक्ता को सतर्क किया जाता है। अगर कहीं इस तरह की गड़बड़ी उनके द्वारा या विभागीय अभियंताओं से मिलकर की गई है तो उसे तत्काल दूर कर लें अन्यथा की स्थिति में अगर वह दोषी पाये जाएंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही तो होगी ही लाखों रुपये जुर्माना वसूला जाएगा और जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उसे किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा
रोहितसोनी ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज जालौन