जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
आज दिनांक 28 जुलाई 2025 को म प्र जन अभियान परिषद जिला टीकमगढ़ ब्लॉक टीकमगढ़, सेक्टर अनन्तपुरा की ग्राम पंचायत बौरी में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री एवं जिला सतर्कता मूल्यांकन निगरानी समिति सदस्य गोपाल राय , भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह यादव,जिला समन्वयक डॉ सुनील कटियार , नवांकुर संस्था समर्थ नवयुवक मंडल प्रमुख आशुतोष भट्ट , ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्य श्याम सिंह यादव एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला समन्वयक डॉ सुनील कटियार ने नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर गोपाल राय ने नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने ग्राम स्तर पर महिलाओं को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया । पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस अवसर पर अभय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि। सरकार ने महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण करने में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम का प्रभावी अभी से दिखाई दे रहा है। नवांकुर सखियां अपने अपने घरों में पौधे तैयार कर बच्चों के जन्म दिन,शादी की सालग्रह और स्मृतियों के अवसर पर लगाएंगी।इस अवसर पर नवांकुर सखियों को अमरूद, आंवला के बीज और पालीथी वितरण की गई। इस अवसर पर नवांकुर सखियों और ग्राम वासियों ने एक पड़े मां के नाम लगाएं गए हैं। उहोंने कहा कि अब जो भी पौधे लगेंगे उनकी सुरक्षा करना सभी का दायित्व है । इस अवसर पर ग्राम की नवांकुर सखियों और ग्राम वासियों ने सक्रिय सहभागिता की।