स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षाेल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया जाये: कलेक्टर श्री श्रोत्रिय
–
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों संबंधी बैठक आयोजित
–
जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री श्रोत्रिय ने निर्देशित किया कि जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षाेल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की समस्त तैयारियां समय पर एवं बेहतर हों, यह सुनिश्चित किया जाये। समारोह के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जो दायित्व सौंपे गये है, वे निर्धारित समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गये। श्री श्रोत्रिय ने निर्देशित किया कि जिले का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउण्ड में प्रातः 9 बजे से मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण से प्रारंभ होगा। उन्होंने निर्देश दिए समारोह स्थल पर ग्राउण्ड की साफ-सफाई, पेयजल, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा विद्युत व्यवस्था के इंतजाम पुख्ता रखे जायें।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर पीएस चौहान, संयुक्त कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम टीकमगढ़ लोकेन्द्र सिंह सरल, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, एसडीएम जतारा श्री संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर श्री एसके तोमर, सीएमएचओ डॉ. शोभाराम रोशन, जिला परियोजना अधिकारी सांख्यिकी विभाग रामबाबू गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री ऊदल सिंह ठाकुर, पीओ डूडा सुश्री शिवी उपाध्याय, जिला प्रबंधक लोकसेवा अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।