रिपोर्टर सुनील शुक्ला
आज सावन के तीसरे सोमवार पर सिंग्रामपुर में बड़े शिव शक्ति मन्दिर में नर्मदा जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। ग्वारीघाट जबलपुर से नर्मदा जल लेकर सिंग्रामपुर शिव मंदिर पहुंची कावड़ यात्रा का स्थानी लोगों ने भव्यता से स्वागत किया। पंडित धन्निधर महाराज ने बताया कि प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु कावड़ यात्रा लेकर शिव मंदिर से गुजरते हैं। इस वर्ष भगवान शिव की जल अभिषेक के लिए सिंग्रामपुर वासियों ने ग्वारीघाट से नर्मदा जल लेकर कावड़ यात्रा प्रारंभ की, जो दोपहर में शिव मंदिर में पहुंची। मंदिर प्रांगण में भव्यता से अभिषेक, पूजा-पाठ किया गया और ग्राम वासियों की उपस्थिति में भगवान भोलेनाथ की आराधना की गई।