काँवड़ यात्रा के सफल आयोजन पर थाना कुतुबशेर में रात्रिभोज
सी-प्लान और टीम भावना को लेकर अधिकारियों की बैठक
सहारनपुर । काँवड़ यात्रा-2025 के शांतिपूर्ण सम्पन्न होने एवं बीट प्रणाली को मजबूत बनाने के उद्देश्य से थाना कुतुबशेर में रात्रिभोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर, पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारी सहित सभी बीट आरक्षी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बीट प्रणाली, सी-प्लान और टीम वर्क की भावना को और बेहतर करने पर जोर दिया। अधिकारियों और बीट पुलिस कर्मियों ने एक साथ भोजन कर टीम भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। पुलिस और जनता के बीच समन्वय को बेहतर बनाने की दिशा में यह प्रयास सराहनीय बताया गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़