अंबेहटा पुलिस चौकी में नई पहल दलालों का प्रवेश वर्जित।पीड़ित की होगी सुनवाई।
अंबेहटा सहारनपुर
अंबेहटा पुलिस चौकी प्रभारी विकास चारण ने एक अभिनव पहल शुरू की है, जिसके तहत पुलिस चौकी में दलालों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस कदम का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना और आम नागरिकों को बिना किसी बिचौलिए के सीधे पुलिस सेवाओं का लाभ प्रदान करना है चौकी प्रभारी ने बताया कि दलालों की मौजूदगी के कारण कई बार शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता था।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़