सहारनपुर
मुख्यमंत्री ने किया गोगाम्हाड़ी तीर्थ पर स्वच्छ कुण्ड का लोकार्पण…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोगाम्हाड़ी तीर्थ स्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना की और 14.92 करोड़ रुपये की लागत से बने स्वच्छ कुण्ड का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कलश का जल कुण्ड में विसर्जित किया और रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया। मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ और गोगा जी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर मंत्री अनिल कुमार, ब्रजेश सिंह, जसवंत सैनी, महापौर अजय सिंह, विधायकगण, मंडलायुक्त अटल कुमार राय, डीआईजी अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी मनीष बंसल व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़