सहारनपुर । उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5” के तहत जनपद सहारनपुर में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, जनपद की सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, चौराहों, शिक्षण संस्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाकर छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संसाधनों की जानकारी दी।
इस अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पम्पलेट बांटे गए और 1090 वीमेन पावर लाइन, यूपी-112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 सहित कई जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उज्जवला योजना, अभ्युदय योजना, महिला ई-हाट योजना और वन स्टॉप सेंटर जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर के कोनों तक, पुलिस ने चौपालें लगाईं, डेमो दिखाए और महिलाओं में आत्मविश्वास जगाया।
मिशन शक्ति का यह चरण साफ संकेत देता है कि अब महिलाएं केवल जागरूक नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भी बन रही हैं
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़