उरई(जालौन):
डीएम ने 69 वीं मंडलीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का किया शुभारंभ:
जालौन ने 8 गोल्ड सहित 14 पदक, ललितपुर ने 6 गोल्ड सहित 15 पदक अपने नाम किए: राजेंद्र नगर, उरई स्थित रामजी लाल पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज की आरएलपी शूटिंग रेंज में 69वीं मंडलीय विद्यालयी राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने निशाना साधकर किया।जिलाधिकारी ने कहा कि खेलों में भाग लेना पदक जीतने से भी अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को बढ़ाता है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।जिलाधिकारी ने बताया कि नवंबर 2025 तक जालौन में अत्याधुनिक शूटिंग रेंज का निर्माण पूरा हो जाएगा, जहां उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।पीपसाइट राइफल स्पर्धा में जालौन ने 8 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 14 पदक जबकि ललितपुर ने 6 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक अपने नाम किए। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित, संस्थापक हरिओम पांडेय, राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं प्रबंधक दीपक पांडे, कृष्ण इंटर कॉलेज के प्रबंधक अरुण कुमार त्रिपाठी ‘लला महाराज’, अभिषेक दीक्षित, शारीरिक शिक्षक महेंद्र कुमार पटेल, राजेश सिंह चंदेल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। प्रतियोगिता में अंशिका, संस्कृति, वैष्णवी, स्तुति, हर्षिता, नंदिनी, दीपाली, सृष्टि, राजा, यशिका, उमेश, लोकेंद्र, दीपक, पियूष, सौरव, यशवंत, रोहित, रामरतन, सौरभ, पीहू, राधिका, गोरी, पारुल, देवराज प्रजापति समेत कई खिलाड़ी शामिल थे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश