Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली /वाराणसी वोट चोरी का आरोपों के बीच वाराणसी में अनोख विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला. गुलाब और गेंदे की माला, अंग वस्त्र और मिठाई लेकर सपाई कांग्रेस यूपी अध्यक्ष और वाराणसी से चुनाव लड़ चुके अजय राय के यहां पहुंचे. दरवाजे से ही नारे लगाते हुए दाखिल हुए. माहौल ऐसा था मानो किसी बड़े चुनावी नतीजे की घोषणा हुई हो. ‘वाराणसी का सांसद कौन-अजय राय’ ! जैसे नारे लगने लगे. अजय राय को माला पहनाने और अंग वस्त्र ओढ़ाने के बाद कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाई.लोकसभा चुनाव को एक साल से अधिक बीत चुका है, सरकार अपनी रफ्तार से काम कर रही है, लेकिन वोट चोरी आरोपों के बीच वाराणसी में अनोखा प्रोटेस्ट देखने को मिला. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को ही वाराणसी का ‘असली सांसद’ मानते हुए उनके घर पहुंचे, फूल-माला पहनाई, मिठाई खिलाई और जीत का जश्न मनाया. सपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि बनारस की जनता ने अजय राय को जिताया था, लेकिन प्रशासनिक धांधली से नतीजा पलट दिया गया.