दुद्धी सोनभद्र ।कोतवाली क्षेत्र के रजखड गांव में एक युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया। युवक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया ।
मिली जानकारी के अनुसार शिवम पटेल (22) पुत्र अरविंद पटेल निवासी रजखड थाना दुद्धी बुधवार की अपराह्न 3 बजे मनबसा बाजार से अपने घर रजखड जा रहा था, तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस घटना में युवक घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से युवक को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि उसके पीछे अज्ञात दोस्त सवार था, जिसे हल्की मामूली चोटें आईं थी ।
शिवम पटेल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है।शिवम पटेल की हालत स्थिर बताई जा रही है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह