ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
14/08/2025
पीड़ित किसानों को न्याय दिलवाने युवा कांग्रेसी पहुँचे कलेक्टर कार्यालय
ग्राम पंचायत पीपलावंड के किसानों की 30 वर्षों से कब्जा किए हुए जमीन पर फसलों को वन विभाग द्वारा अतिक्रमण कर नुकसान पहुंचाने एवं भूमि से बेदखल करने संबंध में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने सैकड़ों किसानों संग कलेक्टर बस्तर को ज्ञापन सौंपा।
ग्राम पंचायत पीपलावंड के किसानों के 30 वर्षों से कब्जा किए जमीन पर दिनांक 12/08/25 को हुई एक अत्यंत दुखद एवं अन्यायपूर्ण अतिक्रमण घटना वन विभाग द्वारा किये जाने का आरोप युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यफ ने लगाया।
वन विभाग बस्तर के अधिकारियों द्वारा बिना किसी पूर्व सुचना के किसानों के लगभग 73 कृषक परिवारौ को उनकी कृषि भूमि से बेदखल करने की कार्यवाही की गई।इस दौरान तीन जेसीबी मशीनों द्वारा किसानों द्वारा लगाए गए धान मक्का और उरद की फसलों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।
किसान वर्ष 1995 से उक्त भूमि पर खेती किसानी कर अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं,यह भूमि उनका एक मात्र जीवन निर्वाह का साधन है,पूर्व में वन अधिकार पट्टा प्राप्त करने के लिए कई बार आवेदन भी प्रस्तुत किए गए हैं, किन्तु अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।
जब वन विभाग के अधिकारियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने किसी भी किसान की एक नहीं सुनी और बलपूर्वक सभी किसानों की जमीन पर हरि भरी फसल को नष्ट कर दिया।यह आजीविका पर आघात है बल्कि सभी किसानों की संवैधानिक अधिकारों का भी उल्लंघन है।
जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने मांग किया कि वन विभाग द्वारा नष्ट की गई फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए।
किसानों को कृषि भूमि का पट्टा प्रदान शीघ्र कार्यवाही की जाए।
भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति रोकने हेतु उचित निर्देश सम्बंधित विभाग को दिए जाएं।
जहां उपस्थिति रहे जिला सचिव विजय भारती, हिडमा, सुधर कश्यप,महेश ,रामलाल, संपत,सोमारी, लीलावती, सैकड़ों किसानों आदि।