दयानंद पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट द्वारा सेवा एवं समर्पण अभियान का प्रारंभ।
बछरावां रायबरेली। स्थानीय नगर क्षेत्र में स्थित दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा एवं समर्पण अभियान का प्रारंभ देवपुरी गांव को गोद लेकर किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने ग्राम प्रधान श्रीमती लालती व ग्राम प्रतिनिधि सुनील कुमार के साथ गांव का निरीक्षण किया और ग्राम प्रधान को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि ” गांव धरती का स्वर्ग है गांव में शिक्षा स्वास्थ्य की अलख जगा कर देवपुरी गांव को देवतुल्य बनाने के लिए महाविद्यालय दृढ़ संकल्पित है।” महाविद्यालय की चीफ प्रॉक्टर डॉ कल्पना श्रीवास्तव ने गांव गोद लेने के लिए बधाई दी और स्वयंसेवकों को समर्पण भाव से परीश्रम करने के प्रेरणा दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने सभी स्वयंसेवकों को सेवा कार्य योजना की जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, वृक्षारोपण, कोविड-19 जागरूकता एवं वैक्सीनेशन आदि कार्यक्रम गांव में संचालित किये जायेंगे साथ ही साथ स्वयंसेवकों ने गांव में जनसंपर्क किया और ग्रीन विलेज क्लीन विलेज करने की शपथ ली। अभियान के प्रारंभ में परीक्षा प्रभारी डॉ शिशिर व एनसीसी एएनओ डॉ विष्णु चंद श्रीवास्तव ने विशेष सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर सुखवीर सिंह, कुलदीप सिंह, योगेंद्र, उमाशंकर, श्रवण कुमार, गीता, हंस कुमारी आदि महाविद्यालय के कर्मचारी एवं ग्रामीण सहित एनएसएस स्वयंसेवकों में मानसी ,नेहा, भावना, अलोक, सचिन आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट, सन्नी