श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्रताप टॉकीज चौराहे में आयोजित कि गई मटकी फोड़ प्रतियोगिता
जिला कटनी://कैमोर स्थित खलवारा बाज़ार प्रताप टॉकीज चौराहे में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पुनीत अवसर पर भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और इस मटकी को फोड़ने का प्रयाश किया।
यह मटकी फोड़ प्रतियोगिता दो चरणों में हुई जिसके पहले चरण में अमन इस प्रतियोगिता के कृष्ण कन्हैया रहे l और इस मटकी को तोड़कर पुरस्कार प्राप्त किया प्रथम चरण में पुरस्कार राशि राधे श्याम मोबाइल शॉप की ओर से रखी गई जो कि 501/- रुपए की राशि रही ।
आपको बता दे कि इस मटकी फोड़ प्रतियोगिता में काफ़ी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और इस प्रतियोगिता को देखने के लिए आस पास के लोग बड़ी संख्य में उपस्थित हुए और तालिया बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया ।
यह मटकी फोड़ प्रतियोगिता दूसरे दिन शाम 8 बजे तक चली जिसमें राज भान सिंग के द्वारा मटकी फोड़ कर इस प्रतियोगिता के विजेता बने, समापन के पश्चात कमेटी द्वारा पुरस्कार राशि दी गई ।
आपको बता दे कि यह मटकी फोड़ प्रतियोगिता प्रथम बार प्रताप टॉकीज चौराहे में आयोजित हुई जिसमें दर्शकों में भी काफ़ी उत्साह देखने को मिला।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट