दुद्धी प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक विकास अग्रहरि को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
•24 अगस्त 2025 को धनबाद में आयोजित समारोह में करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सम्मानित
दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक विकास कुमार अग्रहरि अपनी सामाजिक सेवाओं और पुनीत कार्यों को लेकर सुर्खियों में हैं। गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त संबंधी संकट की घड़ी में निशुल्क एवं निस्वार्थ भाव से मदद करना हो या फिर वस्त्र की समस्या को दूर करने के लिए प्रगति वस्त्र बैंक की शुरुआत कर जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराना विकास अग्रहरि के इन कार्यों की हर तरफ सराहना हो रही है।
इन्हीं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उन्हें देश और विदेश में अब तक कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। इसी कड़ी में अब उन्हें धनबाद के रोटी यूथ क्लब स्टेडियम में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।
यह गरिमामय समारोह आगामी 24 अगस्त 2025 को आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास शामिल होंगे। इस अवसर पर वे प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक विकास कुमार अग्रहरि को सम्मानित करेंगे।
इस खबर के सामने आने के बाद दुद्धी नगरवासियों में खुशी की लहर है और लोग बेसब्री से इस पल का इंतजार कर रहे हैं।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह