पत्रकार सुरेन्द्र सिंह बड़ेर अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)
खैरथल तिजारा में हत्या कर शव को ड्रम में छिपाने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा।
किशनगढ़बास (अलवर)। खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास कस्बे में प्रेम प्रसंग के चलते पति की हत्या कर शव को ड्रम में छिपाने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी मकान मालिक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
खैरथल-तिजारा पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी लक्ष्मी उर्फ सुनीता व उसके प्रेमी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।