इंडियन टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश जाटव
राजस्थान के करौली में स्थित लांगरा थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है और पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेश वैष्णव (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 17.23 ग्राम स्मैक बरामद की है और इसकी कीमत बाजार में लगभग 2 लाख रुपए आंकी गई है एवं पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान उसके नेटवर्क और स्मैक सप्लायरों की जानकारी जूटाई जा रही है। यह कार्रवाई एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत की गई है।