पत्रकार राजेंद्र प्रसाद यादव
आयोजन 23 अगस्त 2025 को महाराष्ट्र मुंबई जूह अंधेरी वेस्ट में भव्य रूप से संपन्न हुआ, डॉ. सैय्यद खालिद कैस के मार्गदर्शन में बैतूल जिले के साथ ही देशभर से आए कई पत्रकार साथी भिन्न भिन्न अवार्ड से सम्मानित हुए, शशि दीप मुंबई
बैतूल:पत्रकारिता की सशक्त आवाज़ और क्रांतिकारी पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला अखिल भारतीय पत्रकार संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट जो कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। जो कि क्रांतिकारी पत्रकारों का महाअधिवेशन कार्यकर्म में संस्थापक व अध्यक्ष एड. डॉ. सैय्यद खालिद कैस की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुंबई बॉलीवुड फिल्म जगत के कई बड़ी बड़ी हस्तियों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर 23 अगस्त 2025 को महाराष्ट्र मुंबई के जूह अंधेरी वेस्ट मेयर ऑडोरियम हाल जुहू में महा अधिवेशन की शोभा बढ़ाते हुए पत्रकार साथियों की सम्मान के साथ हौसला अफजाई कर महाअधिवेशन कार्यक्रम को सफल बनाया। वही एड. डॉ. सैय्यद खालिद कैस ने बताया कि वरिष्ठता, निष्पक्ष और निडर, पत्रकारिता को देखते हुए महत्वपूर्ण पत्रकार शिरोमणि सम्मान से डॉ. शेख जाकीर उर्फ जाकीर भारतीय को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में देशभर से अधिवेशन में शामिल हुए क्रांतिकारी पत्रकारों को पत्रकारिता में कार्य शैली को देखते हुए अलग अलग श्रेणी में रख स्मृति चिन्ह एवं अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वही शशि दिप मुंबई ने कहा कि मध्य प्रदेश बैतूल जिले से राष्ट्रीय महासचिव डॉ जाकीर शेख उर्फ जाकीर भारतीय को पत्रकार शिरोमणि सम्मान, के साथ ही बैतूल जिला अध्यक्ष इरशाद खान को
युथ आईकान अवार्ड, आमला नगर अध्यक्ष मोहम्मद आसीफ लंघा को
पत्रकार गौरव सम्मान, मोहम्मद अफसर खान मुलताई, अकरम खान चिचोली को “प्लैक सम्मान” से जो कि महान शख्सियतों की तरह सम्मानित किया गया, वही राजेंद्र प्रसाद यादव चिचोली को मुकेश चन्द्राकार स्मृति अवार्ड से सम्मानित किया गया। फिल्म जगत की कई हस्तियों ने पत्रकार और पत्रकारिता से जुड़े विभूतियों की सहराना कर बधाईयां देते हुए संबोधित किया, वही कार्यकर्म के अध्यक्ष एड.डॉ. कैस ने कहा क्रांतिकारी पत्रकार नागरिकों को सरकारी नीतियों, राजनीतिक घटनाक्रमों और सामाजिक मुद्दों से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निष्पक्ष लेखन के माध्यम से घटनाओं को इकट्ठा कर उक्त घटनाक्रम को जनता तक पहुँचाने का कार्य खोजी पत्रकारिता के माध्यम से पत्रकार एक प्रहरी के रूप में कार्य करते हैं, साथ ही पारदर्शिता सुनिश्चित कर सत्ता में बैठे लोगों को उनके कार्यों के प्रति अवगत कराते हुए जवाबदेही ठहराते हैं। चुके भारतवर्ष में जहां तक मुझे जानकारी है प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारिता से संबंधित प्रमुख कानून प्रेस परिषद अधिनियम 1978 है, जो कि भारतीय प्रेस परिषद “पीसीआई” की स्थापना करता है। इसके साथ ही भारतीय संविधान का अनुच्छेद 19(1)(क) वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करता है, जिसमें प्रेस की स्वतंत्रता भी शामिल है। जबकि भारतीय पत्रकारिता के जनक जेम्स ऑगस्टस हिक्की को बताया जाता हैं। पत्रकारिता की बात करें तो जेम्स ऑगस्टस हिक्की को देश में स्वतंत्र प्रेस की परंपरा स्थापित करने में हिक्की की अग्रणी भूमिका के लिए भारतीय पत्रकारिता के जनक के रूप में भी जाना जाता है। आगे श्री कैस ने कहा किंतु बीते कुछ वर्षों में देखने में आ रहा है कि पत्रकारिता भारी संकट से गुजर रही हैं। जिसके लिए हम पत्रकारिता जगत के साथियों को जेम्स ऑगस्टस हिक्की के तरह चिंतन करना होगा। चुकी पिछले कुछ वर्षों में गोंदी मीडिया ने अपने पैर समस्त भारत वर्ष में जमाए दिखाई दे रहे हैं। चुकी लोकतंत्र को बचाए और बनाए रखने में बहुत बड़ा योगदान कहना गलत नही होंगा वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार, प्रसून वाजपेई, अभिसार शर्मा, अजित अंजुम, देवांग जैसे और भी कई वरिष्ठ पत्रकारों का जिन्होंने पत्रकार और पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने में बहुत बड़ा योगदान दिया और लगातार यूट्यूब चैनलो के माध्यम से आज भी देते दिखाई दे रहे है। उपरोक्त वरिष्ठ जूरी का हम सभी पत्रकारो ने आभार व्यक्त करना चाहिए। जो कि चौथी पालिका के साथ ही लोकतंत्र की लड़ाई सीधे सीधे सरकार से करते चले आ रहे, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता हैं। वही पत्रकार शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किए जाने पर डॉ शेख जाकीर उर्फ जाकीर भारतीय ने समस्त अखिल भारतीय पत्रकार संगठन प्रेस क्लब ऑफ वार्किंग जर्नलिस्ट के वरिष्ठ जूरी का बैतूल जिला मध्य प्रदेश की ओर से आभार व्यक्त किया।