सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक ने
लखनऊ विधान भवन में याचिका समिति की बैठक में
आज लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश विधान भवन में आयोजित याचिका समिति की बैठक में मैंने सहभागिता की। यह बैठक विशेष रूप से बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित लंबित याचिकाओं के निस्तारण हेतु बुलाई गई थी।
इस दौरान मैंने अपने सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र से जुड़े बेसिक शिक्षा से संबंधित मुद्दों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से समिति के समक्ष रखा। माननीय सभापति महोदय के माध्यम से मैंने बेसिक शिक्षा महानिदेशक को आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित कराया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़