फतेहगंज पश्चिमी: निजी अस्पताल के डॉक्टर पर गर्भपात करने का आरोप
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के निजी अस्पताल के डॉक्टर पर एक महिला का गर्भपात करने का आरोप लगाया गया है। मामले मे पुलिस को तहरीर दी गई है। गांव पटवैया निवासी दयाराम ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि उनकी पत्नी चार माह की गर्भवती थी। दो दिन पहले उनके पेट मे अचानक दर्द उठा। वह पत्नी को भिटौरा स्टेशन मोड़ स्थित एक निजी मे अस्पताल में ले गए। इलाज के दौरान डॉक्टर की गलत दावा से ब्लीडिंग शुरू हो गई। आरोप है कि डॉक्टर ने ब्लीडिंग रोकने की जगह गर्भपात करा दिया। इसके बाद 40 हजार रुपये का बिल थमा दिया। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीएचसी के डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर मामले मे कार्रवाई की जाएगी।।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली