जुआ खेलते चार अभियुक्त गिरफ्तार
फतेहगंज पश्चिमी। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को मुखबिर द्वारा जुआ खेलने की सूचना पर घटनास्थल धन्तिया से केशोपुर को जाने बाले रास्ते पर स्थित आम के बाग से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा चलाये जा रहे अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध अभियान के तहत थाना फतेहगंज पश्चिमी बरेली पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार शाम को मुखबिर द्वारा जुआ खेलने की सूचना पर विश्वास करते हुए। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के कुशल निर्देशन पर उप निरीक्षक पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल नेपाल सिंह व कांस्टेबल लवी कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। धन्तिया से केशोपुर को जाने बाले रास्ते पर स्थित आम के बाग से कल्लू (55 ), चन्द्रसेन (45) , संजले (44), रिहासत हुसैन ( 60) निवासीगण ग्राम धन्तिया फतेहगंज पश्चिमी बरेली को बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों द्वारा अपने जुर्म का इकबाल करते हुए अपनी सफाई दी।
थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया की चारों अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली