आक्रोशित सामाजिक बंधुओं ने सौंपा ज्ञापन
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। शहर के सामाजिक बंधुओं द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम से आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में एमएल पाटील और ए एल चौकीकर ने बताया कि विगत दिन डॉ.अम्बेडकर चौक पर स्थित भारत रत्न डॉ.बाबा साहेब आम्बेडकर की प्रतिमा को दाहिने हाथ के पंजे को मैले कपड़े से बांधकर अपमानित किया गया। बीएल मासोदकर और गुलाबराव पाटिल ने बताया कि प्रतिमा के साथ इस प्रकार का कृत्य से समाज में आक्रोश है। राजेश भूमरकर और तुकाराम लोखंडे ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है इस घटना के पीछे बड़ी घटना को अंजाम देने का प्रयास है। भाऊराव भोलेकर और रामदास पाटील ने अपराधी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध करने एवं कठोर कार्यवाही करने की मांग की है जिससे इस प्रकार की घटना भविष्य में नहीं हो साथ ही प्रतिमा स्थल पर स्टील की ग्रिल लगाने के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की गई है। इस अवसर पर अनेक सामाजिक बंधु मौजूद थे।