पूर्व विधायक शाहनवाज राना की 5 करोड़ 39 लाख की संपत्ति होगी कुर्क ?
मुजफ्फरनगर।
नौ माह बाद जमानत पर जेल से छूटे पूर्व विधायक शाहनवाज राना की मुसीबत फिर बढ़ने वाली है। उनकी 5 करोड़ 39 लाख की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी चल रही है।
राना स्टील पर जीएसटी छापे के दौरान टीम पर हमले के मामले में पूर्व विधायक शाहनवाज राना को गिरफ्तार किया गया था। इसके कुछ दिन बाद ही उनके खिलाफ फर्जी दस्तावेजों से जीएसटी चोरी करने का मुकदमा दर्ज किया गया। तीसरा मुकदमा जेल में अवैध रूप से मोबाइल का प्रयोग करने व जेलर को धमकाने का दर्ज हुआ। इसके बाद पूर्व विधायक को चित्रकूट जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। इसी दौरान गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने संपत्ति कुर्क करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। इस संपत्ति में एक आवासीय प्लाट के अलावा सात कृषि भूमि है। जिसकी कीमत लगभग पांच करोड़ 39 लाख रुपये है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने डीएम से अनुमति मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की जाएगी
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़