सहारनपुर के छुटमलपुर से
थाना फतेहपुर की पुलिस के साथ वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, प्रतिबंधित तुन के हरे पेड़ काटने के दो आरोपी हिरासत में.
मोहण्ड रेंज की टीम ने फतेहपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गदरहेड़ी गांव के निकट मुसैल मार्ग पर प्रतिबंधित तुन के हरे पेड़ अवैध रूप से काटे जाने की सूचना पर शनिवार सुबह छापा मारकर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। विभागीय अधिकारी इस मामले की खोज-बीन में जुटे हुए हैं। वन क्षेत्राधिकारी मोहण्ड लव सिंह ने बताया कि अवैध कटान के मामले में जांचोपरांत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़