काशी में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने की घोषणा, अब 500 रुपये के स्टांप पर ही किराएदारी
Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली वाराणसी भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की वाराणसी शाखा की ओर से महमूरगंज स्थित होटल बालाजी पैलेस में आयोजित सेमिनार में स्टांप एवं पंजीयन शुल्क मंत्री रविंद्र जायसवाल ने नए रोजगार शुरू करने या विस्तार करने वालों को राहत देने वाली एक बड़ी घोषणा की।उन्होंने कहा कि घर या अन्य स्थानों पर दुकान खोलने लिए अब मात्र 500 रुपये के स्टांप पर ही किराएदारी एग्रीमेंट हो जाएगा। इससे उद्यमियों, व्यापारियों को राहत मिलेगीफिलहाल लीगल वैल्यू एग्रीमेंट के लिए किए जाने वाले किराएदारी के लिए चार प्रतिशत तक स्टांप ड्यूटी लग जाती है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में दो प्रतिशत शुल्क है। इसके कारण लोग बीच का रास्ता अपनाते हुए 100 रुपये के स्टांप या सादे कागज पर रेंट एंग्रीमेंट बनाकर काम चलाते हैं, जिसका लीगल वैल्यू नहीं होता।मंत्री की घोषणा के बाद सेमिनार में मौजूद कंपनी सचिव के साथ ही सीए, उद्यमी व व्यापारियों ने ताली बजाकर स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि रेंट एग्रीमेंट पर स्टांप ड्यूटी अधिक होने के कारण लोग पैसा बचाने के चक्कर में 100 रुपये के स्टांप या सादे कागज से ही काम चलाते थे। इसके कारण राजस्व की प्राप्ति भी नहीं हो पाती थी। अब 500 रुपये फिक्स दर कर दिए जाने से रेंट एग्रीमेंट बनाना आसान हो जाएगा। इससे नए स्टार्टअप भी आगे आएंगे।साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग दुकानों या कार्यालयों का लीगल रेंट एग्रीमेंट बनवाने के लिए आगे आएंगे। वहीं प्रमुख सीए जीडी दुबे ने बताया कि रेंट एग्रीमेंट में लगने वाली स्टांप ड्यूटी में सुधार के लिए उद्यमी व व्यापारी कई दशकों से मांग कर रहे थे। अब मंत्री की घोषणा से बहुत बड़ी राहत मिलेगी। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी डीएस मिश्रा ने भी इस घोषणा का स्वागत किया। इससे उद्यमियों, व्यापारियों व अन्य दुकानदारों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही नवाचार भी बढ़ेंगे। लोग आसानी से रेंट एग्रीमेंट करा सकेंगे।