ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

विधानसभा केवलारी के अंतर्गत बने स्कूल भवन की जर्जर हालत में भय के वातावरण के साथ शैक्षणिक कार्य।

```

जिला-सिवनी ब्यूरो चीफ
अनिल दिनेशवर

अक्टूबर 7, 2021

सिवनी, ऐसे स्कूल में नन्हे बच्चों को अच्छी शिक्षा दीक्षा दी जाती हो उस विद्या के मंदिर की दशा इतनी ज्यादा खराब हो जाए कि वहां पढ़ने वाले छात्र छात्राओ को हमेशा भय के वातावरण में पढ़ाई करना पड़े। इससे बढ़कर चिंता की बात और क्या हो सकती है ।

विधानसभा केवलारी के अंतर्गत गांव गोपेवानी में शासकीय प्राथमिक स्कूल गोपेवानी की छत अत्यधिक जर्जर हो गई है। स्कूल भवन की छत का सीमेंट का प्लास्टर उधड़ कर गिर गया है। लेंटर में प्रयुक्त की गई लोहे की जंग लगी छड़ स्पष्ट नजर आ रही है। वही जर्जर छत अनेक स्थानों पर कमजोर नजर आ रहा है। उक्त भवन में बच्चों को पढ़ाए जाने से यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा घट जाए इससे इंकार नहीं किया जा सकता है। वहीं अभिभावकों ने बताया कि स्कूल भवन की जर्जरता के चलते बारिश में छतों व दीवारों से सीपेश लगातार बना रहता है और छत से पानी की बूंदे नीचे फर्श में गिरती रहती हैं। जिसके कारण बच्चों को गीले नमी युक्त जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने मजबूर होना पड़ता है। जिसके चलते छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।

ग्रामवासियों अभिभावकों ने कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि शीघ्र ही उक्त शाला भवन का मरम्मत कार्य कराया जाए या फिर स्कूल को अन्य भवन में संचालित कराया जाए। जिससे छात्र-छात्राओं में भय का वातावरण ना बना रहे। और विद्यार्थी निश्चिंत होकर अपनी पढ़ाई कर सकें साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं भी निश्चिंत होकर छात्र-छात्राओं को पढ़ा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *