एसओजी टीम शामली व थाना कोतवाली शामली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिम्भालका से बाइक चोरी की घटना में वांछित व 10,000-10,000/- रुपये के 02 ईनामी अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड के दौरान आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में घायल/गिरफ्तार, कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस व मोटर साइकिल बरामद ।
दिनांक 22.06.2025 को शोभित पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम सिम्भालका थाना कोतवाली जनपद शामली की बाइक पल्सर अपने घर के बाहर से अज्ञात चोरो द्वारा चोरी करने की घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली शामली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । उपरोक्त घटना को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली शामली को निर्देशित किया गया था ।
इसी क्रम में दिनाँक 02.09.2025 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के आदेशानुसार चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम एवं अपराध में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में एसओजी टीम शामली व थाना कोतवाली शामली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिम्भालका से बाइक चोरी की घटना में वांछित व 10,000-10,000/- रुपये के इनामी अभियुक्तगण अफसर पुत्र आलम निवासी ग्राम जन्देही थाना कैराना जनपद शामली व मेहताब पुत्र शाहदीन निवासी ग्राम मंडावर थाना कैराना जनपद शामली को थाना कोतवाली शामली क्षेत्रान्तर्गत सिम्भालका बाईपास पुल के नीचे बलवा रोड के पास चैकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में दोनों अभियुक्तगण को अवैध 01 पिस्तौल देशी मय मैगजीन, 04 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस 32 बोर व 01 तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक मोटर साइकिल पल्सर बिना नम्बर प्लेट सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । घायल अभियुक्तगण अफसर व मेहताब उपरोक्त को उपचार हेतु सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली शामली पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
सूरज कौशिक जिला प्रभारी शामली
INDIAN TV NEWS