पाली_रोहट में बांडी नदी में तेज बहाव, रोहट-जैतपुर मार्ग बंद
पाली जिले के जैतपुर और गड़वाड़ा के बीच बांडी नदी में आज सुबह से पानी का तेज बहाव देखा जा रहा है। नदी में पानी करीब तीन फीट ऊपर बह रहा है, जिसके कारण रोहट-जैतपुर मार्ग को बंद कर दिया गया है। जैतपुर थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया और मौके पर पहुंचकर रास्ता बंद करवाया। उनकी सतर्कता से किसी भी संभावित हादसे को टाला गया। बांडी, सुकड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में पानी की तेज आवक को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे न जाने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Jodhpur buro chief
Deepak bamniya