जनपद शामली में 13 सितम्बर को लोक अदालत का आयोजन
शामली। जनपद शामली में आगामी 13 सितम्बर 2025 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के लंबित वादों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह ने बताया कि लोक अदालत न्यायिक प्रक्रिया को सरल, सुलभ एवं त्वरित बनाने का एक माध्यम है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराएं।
लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें अनावश्यक विलंब और कठिनाई का सामना न करना पड़े।
जिला क्राइम रिपोर्टर – तल्हा मिर्जा, शामली
मो. 7505343051