टोकन प्राप्त कर चुके किसानों को ही 9 सितंबर को मिलेगी खाद
डबल लाक केन्द्रों तथा इफको ई-बाजार के माध्यम से किसानों को उपलब्ध करायी जा रही है खाद
रीवा जिले में मार्फेड के डबल लॉक केन्द्रों के इफको ई-बाजार के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही है। खाद वितरण के लिए किसानों को पहले टोकन प्रदान किये गये तदुपरांत किसानों को क्रमानुसार खाद का विक्रय किया जा रहा है। 9 सितंबर को उन्हीं किसानों को खाद का वितरण किया जायेगा जिन्हें टोकन प्राप्त हो चुका है।
वितरण केन्द्र रीवा, उमरी, चाकघाट, जवा, गुढ़, के साथ ही बरहदी, लक्ष्मणपुर, दुआरी, अतरैला (चाकघाट), गुढ़वा केन्द्रों में भी 8 सितंबर को खाद का वितरण किया गया। सेमरिया एवं मनगवां इफको ई बाजार केन्द्रों में भी उपलब्ध यूरिया खाद का किसानों को सुगमतापूर्वक वितरण किया गया। इसी प्रकार जिले की सेवा सहकारी समितियों में किसानों को उपलब्ध खाद का सुगमता से वितरण किया गया। प्रभारी कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की निगरानी में खाद का वितरण किया जा रहा है। जिले को लगातार खाद की आपूर्ति हो रही है। पर्याप्त उपलब्धता के आधार पर ही किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिले में खाद की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित होने के साथ ही प्रशासनिक नियंत्रण एवं पर्वेक्षण में कृषकों को नगद एवं परमिट द्वारा खाद उपलब्ध कराई जा रही है। कमलेश तिवारी की रिपोर्ट