नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
धन धन साहिब श्री गुरु रामदास साहिब जी दे गुरता गद्दी दिवस के उपलक्ष्य में
हजारीबाग: हजारीबाग़ की समूह साध संगत द्वारा सोमवार को गुरुपर्ब बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह भव्य आयोजन खालसा यूथ एसोसिएशन के सहयोग से संपन्न हुआ! छोटे छोटे बच्चों शब्द कीर्तन किए गए जिसे साध संगत द्वारा बहुत सराहा गया।
रात के दीवान में बड़ीसंख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए!
रेहरास साहिब का पाठ हुआ। इसके उपरांत आरती एवं शबद कीर्तन का दीवान सजा, जहां श्रद्धालु संगत आध्यात्मिक भक्ति रस में सरोबर हुए। इस मौके पर विशेष कीर्तन सेवा भी प्रस्तुत की गई, जिससे वातावरण पूर्ण रूप से धार्मिक आस्था और श्रद्धा से गूंज उठा।
मीडिया प्रभारी रोहित बजाज ने बताया गया कि कार्यक्रम की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। इसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रेम और सेवा भाव से प्रसाद का प्रबंध हुआ।