लायंस क्लब शामली क्राउन का 24वां स्थापना दिवस
श्मशान घाट पर बेंच लगाकर पेश की सेवा की मिसाल
शामली/ऊन। समाजसेवा को समर्पित लायंस क्लब शामली क्राउन ने अपने 24वें स्थापना दिवस पर ऊन स्थित श्मशान घाट में चार बेंच स्थापित कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस सुविधा से अंतिम संस्कार के दौरान आने वाले परिजनों को बैठने में राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ऋशिपाल गोयल ने कहा— “श्मशान घाट पर बेंचों की स्थापना अत्यंत उपयोगी व संवेदनशील पहल है।”
क्लब अध्यक्ष लायन गौरव मित्तल (एडवोकेट) ने कहा— “लायंस क्लब का मूल मंत्र ‘सेवा ही सम्मान’ है। पिछले 24 वर्षों से क्लब इसी भावना के साथ समाज के लिए कार्य कर रहा है।”
इस अवसर पर सचिव लायन आशीष गोयल, कोषाध्यक्ष लायन तरुण जैन, प्रवक्ता लायन अंकित जैन, संस्थापक अध्यक्ष लायन संजय संगल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। सभी ने समाज सेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि श्मशान घाट जैसे स्थल पर यह सुविधा वास्तव में समाज के प्रति संवेदनशीलता का परिचय है।
जिला क्राईम रिपोर्ट—–तल्हा मिर्जा शामली