सहारनपुर
किरण हेल्थ केयर सेंटर में हंगामा और मारपीट
बच्चे को जन्म देनी वाली मा ने लड़की होना बताया तिमारदार लड़का बता रहे थे
तिमारदार यानी परिजन अपनी गलती स्वीकार करने को तैयार नहीं सूत्र
सहारनपुर के जनकपुरी क्षेत्र स्थित किरण हेल्थ केयर सेंटर में एक नवजात शिशु के लिंग को लेकर हंगामा और मारपीट की घटना सामने आई है। परिजनों ने अस्पताल पर नवजात शिशु बदलने का आरोप लगाया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
– पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हालात को काबू में किया और जांच शुरू की।
– दूसरे पक्ष ने थाना जनकपुरी पहुंचकर कार्यवाही की मांग की है और एससी/एसटी की तहरीर दी है, जिसकी जांच की जा रही है।
– एक लड़की ने बच्चे को जन्म दिया, जिसे तिमारदारों ने लड़का बताया, जबकि बच्ची की मा और डॉक्टरों ने लड़की होना बताया।
– इस बात को लेकर अस्पताल में हंगामा और मारपीट शुरू हो गई।
– नर्सिंग स्टाफ और तिमारदार आपस में भिड़ गए, जिसके बाद डॉक्टरों ने पुलिस को बुलाया और मामले को शांत करवाया।
– पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
– पुलिस अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़