सहारनपुर। थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुजफ्फराबाद में एक खेत के निकट एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया।
मृतक की पहचान राजवीर सिंह पुत्र श्रृंगारू सिंह निवासी ग्राम मुजफ्फराबाद थाना फतेहपुर (उम्र करीब 60 वर्ष) के रुप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु का कारण “CARDIAC ARREST” होना पाया गया है।
उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में सीओ सदर सदर, प्रिया यादव द्वारा दी गयी बाईट।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़