दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत धनौरा गांव स्थित वार्ड नंबर 10 में लगा 10 केवी का ट्रांसफार्मर करीब 15 दिन पूर्व जल गया है।
बता दे कि ग्रामीणों को पूरी तरह अंधेरे में नहीं रहना पड़ा, बल्कि बिजली विभाग ने आपूर्ति बनाए रखने के लिए नजदीक स्थित दूसरे ट्रांसफार्मर से अस्थायी रूप से लोड जोड़ दिया। लेकिन अतिरिक्त भार पड़ जाने से उस ट्रांसफार्मर पर ओवरलोडिंग की स्थिति बन गई है। परिणामस्वरूप क्षेत्र के उपभोक्ताओं को वोल्टेज की समस्या और बार-बार बिजली गुल होने की परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत आपूर्ति अनियमित हो गई है और पंखे, कूलर समेत घरेलू उपकरण भी सही से काम नहीं कर पा रहे। बच्चों की पढ़ाई व छोटे व्यापारियों का काम प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए ताकि लोड संतुलित होकर लोगों को सुचारु बिजली आपूर्ति मिल सके।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह