कैमोर में धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक, प्रशासन मौन – कब रुकेगा यह जानलेवा खेल?
मध्य प्रदेश जिला कटनी।।कैमोर थाना अंतर्गत तिलक चौक के पास रात्रि करीब 4:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया जब मुरूम से ओवरलोडेड 16-चक्का ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर मकान से टकरा गया। ट्रक का पहिया सड़क किनारे धंस जाने से पास स्थित मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि ट्रक पलटा नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय इस मार्ग से ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से गुजरते हैं। यह न केवल सड़क की हालत बिगाड़ रहे हैं बल्कि आसपास रहने वालों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। हादसे के बाद सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और अन्य वाहनों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि कैमोर थाना मुख्य मार्ग से सटा हुआ है, फिर भी इन अवैध ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है या फिर यह राजनीतिक संरक्षण में चल रहा अवैध कारोबार है?
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग होने के बाद भी आखिर क्यों माल वाहक ट्रक कैमोर के भीतर से माल की सप्लाई क्यों कर रहे है कही यह प्रशाशन की नजरों में धूल झोंकने का उपाय तो नहीं ।
स्थानीय नागरिकों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रशासन से तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में किसी की जान न जाए।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट