मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परास गांव का है जहां की रहने वाली युवती शिखा देवी पुत्री संतु खेंगर उम्र करीब 19 वर्ष यह आज रविवार की दोपहर अपने दूसरे कच्चे खपरैल वाले घर की धन्नी में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, घटना के समय परिजन खेतों में काम करने के लिए गए थे, जब मृतक लड़की के मां खेतों से घर पहुंची, तो देखा कि शिखा फांसी के फंदे पर झूल रही थी। देखते ही चीख पुकार होने लगी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई। वहीं शव को फांसी के फंदे से निकालकर कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। वही मृतक शिखा देवी के दाहिने हाथ में सुसाइड नोट भी लिखा मिला है, जिसमें लिखा था मेरे मरने की कोई वजह नहीं है। बस जीने की इच्छा नहीं है, मुझे अभिषेक के पास ही जलाना, इसको देखते हुए पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल में जुट गई है।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट