यमुना नगर
हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट की फटकार की बाट जो रही : ह्यूमैनिटीज लवर्स ऐसोशियेसन
रविवार को योगेश सबलोक के निवास पर ह्यूमैनिटी लवर्स ऐसोशियेसन की दूसरी बैठक हुई ।
जिसमें जिले भर से अलग-अलग कालोनियों के पीड़ित लोग उपस्थित रहे
बैठक में कई संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के नये आदेशों के अनुसार हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन द्वारा यमुना नगर में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को दरकिनार करने को लेकर भारी निराशा व्यक्त की।
गौरतलब है कि बीती 22 अगस्त को उच्चतम न्यायालय ने पूरे देश के राज्यों को आदेश लागू करने को कहा दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत एक्शन लेते हुए कार्यवाही शुरू कर दी ।
सदस्यों ने बुझे मन से कहा कि हरियाणा सरकार अब तक सुप्रीम कोर्ट की फटकार की बाट जो रही है ।
यमुना नगर में बीते दस सालों से लेकर अब तक इतनी अधिक संख्या में कुत्तों का आतंक होने के बाद भी निगम ने कोई भी काम नहीं किया और अब जब न्यायालय के आदेश आ गये हैं तब न तो कोई अधिकारी फीडिंग प्वाईंट चिन्हित करने कालोनियों में आया और न ही बाईस वार्डों के चुने हुए पार्षद और मेयर इस विषय को लेकर गंभीर हुए।
लवलीन धामी ने बताया कि संगठन के मौजिज लोग चार दिन से निगम मेयर से मिलने का समय मांग रहे हैं एक दिन समय देकर भी उन्होनें ऐन वक्त पर पीड़ित लोगों से मिलने में असमर्थता जता दी कि वे तेजली ग्राउंड में आयोजित खेल कूद के कार्यक्रम में व्यस्त हैं।
ऐसोशियेसन के अध्यक्ष लवलीन धामी ने बताया कि हर माह के दूसरे रविवार को संगठन की बैठक होगी और जल्द ही उपायुक्त महोदय से इस विषय पर सख्त कदम उठाने को लेकर मिला जायेगा।
यमुनानगर से संवाददाता सन्दीप गाँधी की रिपोर्ट