रीवा ब्रेकिंग
गायिका राखी द्विवेदी ने सड़क दुर्घटना में घायल स्नेहा त्रिपाठी के इलाज के लिए दिए 50 हजार रुपये
राखी द्विवेदी का जीजा जी वाला गाना सुनकर मुख्यमंत्री ने प्रसन्न होकर दी थी 50 हजार प्रोत्साहन राशि
लोक गायिका राखी द्विवेदी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के लिए जीजा जी वाला गाना सुनाने के बाद तोहफे में मिले 50 हजार रुपये सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल खैरा (गुढ़) निवासी कवयित्री स्नेहा त्रिपाठी के इलाज के लिए उनकी माता जी को 50 हजार नगद सौंपा।आपको बता दें हालही में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इनके गीत से प्रसन्न होकर इन्हें 50 हजार की प्रोत्साहन राशि दी थी जिसे इन्होंने नेक काम में लगाना उचित समझा। डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो प्रमुख कृष्णा द्विवेदी