गाजीपुर एसपी कार्यालय में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता की एक महिला पुलिस ने की पिटाई। वीडियो खूब हो रही है वायरल।
दलजीत सिंह चौहान ब्यूरो चीफ Indian TV News
गाजीपुर: एसपी कार्यालय गाजीपुर में बुधवार के दिन दोपहर 1 बजे बहुत ही बड़ी घटना हुई।
घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर के साथ एसपी गाजीपुर को एक विज्ञापन देने गए थे लेकिन एसपी डॉ० इरज रजा कार्यालय में नहीं थे।
कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पीला गमछा लगाकर कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। उसी दौरान एसपी कार्यालय के बाहर खड़ी एक महिला पुलिस भीड़ में से ही एक व्यक्ति जो पीला गमछा लगाया हुआ था उसकी थप्पड़ों से पिटाई करने लगी जैसा की वीडियो में दिख रहा है।
देखते ही देखते महिला पुलिस ने 3 – 4 थप्पड़ जड़ दी और गुस्से में बोलते हुए दिखाई दे रही है कि तुमने कैसे हाथ लगा दिया।
जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर कार्यकर्ताओं के साथ विज्ञापन देने एसपी कार्यालय गए हुए थे।
एसपी डॉ० इरज रजा के ना होने पर विज्ञापन सीओ को देकर जा रहे थे तभी ये घटना हुई और वो आदमी उसी भीड़ में शामिल हो गया और बाहर निकल गया।