हजारीबाग से नरेश सोनी की रिपोर्ट
भारत सरकार निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के प्राप्त निर्देश अनुसार दारू प्रखंड अंतर्गत कुछ पंचायतों में एक ही भवन में दो से अधिक मतदाता केन्द्र थे को संशोधन और पुनर्गठन करने और मतदाताओं को होने वाली दिक्कतों से निजात दिलाने के लिए दारू प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी हारून रशीद के अध्यक्षता में राजनीतिक दलों का एक बैठक यहुत किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत तीन ऐसे पंचायत हैं जिसमें एक ही भवन में तीन से चार बूथ केंद्र है। जैसे हरली में एक ही भवन में चार बूथ, दारू बक्सीडिह में तिन और पुनाई टाडं में तिन बूथ केंद्रों में मतदाताओं को मतदान करने वक्त बहुत सारे समस्याओं का सामना करना पड़ता है को समाधान और चिन्हित केन्द्रों को नेशनलाइज्ड करने हेतु सरकारी भवनों का चयन, संशोधन और पुनर्गठन करना है