वेलमेड हॉस्पिटल का स्वास्थ्य शिविर, सहारनपुर पुलिस लाईन में निःशुल्क जाँच का आयोजन
जनहित में कार्य करते हुए वेलमेड हॉस्पिटल, देहरादून द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करने और समय पर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का उद्देश्य रखा गया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गुर्दा/किडनी रोग की जाँच, ऑप्टोमेट्रिस्ट द्वारा आँखों की जाँच एवं परामर्श, साथ ही ब्लड प्रेशर और रैंडम शुगर की जाँच बिल्कुल नि:शुल्क की गई। मौके पर आए चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों एवं संतुलित जीवनशैली के बारे में भी मार्गदर्शन दिया।
लगभग 200अधिकारी-कर्मचारी व उनके परिजनों ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया और आवश्यक जाँच कराई। शिविर के आयोजन से पुलिस परिवार में उत्साह देखा गया और लोगों ने वेलमेड हॉस्पिटल के इस प्रयास की सराहना की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात/लाइन्स सिद्धार्थ वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़