थाना चिलकाना पुलिस द्वारा अवैध शराब व शस्त्रों का निस्तारण
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में ऑपरेशन क्लीन-2 के तहत थाना चिलकाना पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेशानुसार अवैध शराब एवं शस्त्र अधिनियम से संबंधित मालों का निस्तारण कराया गया। वर्ष 2024 से 2025 तक दर्ज 14 मुकदमों में बरामद करीब 95 लीटर अवैध शराब (अनुमानित कीमत लगभग ₹37,000) को थाना परिसर स्थित खाली ज़मीन पर गहरा गड्ढा खोदकर जेसीबी की मदद से दबवाकर नष्ट किया गया। वहीं शस्त्र अधिनियम से संबंधित 04 अभियोगों में बरामद मालों को तुडवाकर नष्ट किया गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़