सहारनपुर के बिहारी गढ़ से
समाजसेवी दिलशाद मलिक ने चुनी बसपा की राह, सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ बसपा में शामिल
घाड क्षेत्र के युवा समाजसेवी दिलशाद मलिक को कौन नहीं जानता 19 सितंबर को जाने-माने समाजसेवी दिलशाद मलिक ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके शामिल होने से बसपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई 2027 में पार्टी का प्रदर्शन कुछ अलग ही होगा ।
दिलशाद मलिक ने पार्टी के सदस्यता ग्रहण समारोह में वरिष्ठ पदाधिकारियों मौजूद रहे और सभी बसपा पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाए पहना कर दिलशाद मलिक का स्वागत किया। प्रेस वार्ता के दौरान दिलशाद मलिक ने बताया कि मैं पार्टी की विचारधारा और सर्वसमाज के विकास के लिए बहुजन आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लेता हूं, और पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम करूंगा।
बसपा नेताओं ने इसे मिशन 2027 को सफल बनाने की दिशा में एक अहम कदम बताया। उनका कहना है कि दिलशाद मलिक जैसे कार्यकर्ता पार्टी को ऊंचाइयों की और ले जाएंगे और आगामी त्रिस्तरीय चुनाव में बसपा एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी।
दिलशाद मलिक के समर्थकों ने उनके फैसले का स्वागत करते हुए पटाखों के साथ खुशी का इजहार किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस घटना को लेकर राजनीतिक चर्चाएँ तेज हो गई हैं।
अहम मुद्दा दिलशाद मलिक का बसपा से जुड़ना आगामी पंचायत चुनाव में समीकरण बदल सकता है और 2027 के बड़े राजनीतिक मिशन के लिए बसपा की राह को और मजबूत कर सकता है। क्योंकि युवा दिलशाद मलिक जमीनी स्तर पर मजबूत युवा नेता है जो अपनी सामाजिक छवि के कारण अक्सर चर्चाओं में रहते हैं
इस कार्यक्रम में बसपा पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही। मंच से दिलशाद मलिक का जोरदार स्वागत किया गया। बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल, पूर्व एमएलसी मेघराज सिंह, मंडल प्रभारी नरेश गौतम, जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह, जिला प्रभारी राजेश कुमार, पूर्व चेयरमैन वेदपाल गौतम, विधानसभा अध्यक्ष वेद प्रकाश, वरिष्ठ बसपा नेता मोहम्मद शाबान (गुड्डू), जोन प्रभारी महावीर, आरिफ मिर्जा (सोनी), निखिल कर्णवाल, शहजाद , अंकित कुमार, डाक्टर गुलबहार राव, सेवाराम साथी, परसाराम गौतम और सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़