महराजगंज। जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर स्थित श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोधवल चौराहे पर रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग व्यक्ति को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग व्यक्ति सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
रवि प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ महराजगंज)