बाङमेर गुड़ामालानी उपखंड व सिंधरी वनरेंज क्षेत्र के गांव जालीखेड़ा में वृक्ष खेजड़ी की अवैध कटाई का बड़ा मामला सामने आया है। रविवार वार रात लगभग 9:20 बजे श्री जंभेश्वर पर्यावरण एवं जीव रक्षा प्रदेश संस्था राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनलाल कड़वासरा (आरवा) को सूचना मिली कि स्थानीय खेत मालिक नारणाराम चौधरी के खेत में खेजड़ी के बड़े-बड़े पेड़ों को आरी मशीन से काटकर 2-2 फुट के गुटके बनाए जा रहे हैं और पिकअप गाड़ी में भरकर निर्यात किया जा रहा है।
पर्यावरण प्रेमियों ने सूर्यास्त के समय घटना का विडियो बनाकर कड़वासरा को भेजा, जिस पर उन्होंने तत्काल गंभीरता दिखाते हुए कङवासरा ने दूरभाष फोन पर बात की एसडीएम गुड़ामालानी, पुलिस थाना प्रभारी आरजीटी नगर, सिंधरी वनरेंजर व तहसीलदार गुङामालानी ओर हल्का पटवारी सहित पूरे रेवेन्यू विभाग से वार्ता की। इसके बाद पुलिस प्रशासन को मौके पर रवाना किया गया, और रात 10 बजे ही छापेमारी की कार्रवाई शुरू हुई।
ज्ञात रहे कि खेजड़ी राजस्थान का राज्य वृक्ष है और इसे काटना वन अधिनियम व पर्यावरण है
ब्यूरो रिपोर्ट बाङमेर