आईटीआई आहवा व वघई में “कौशल दीक्षांत समारोह–2025”
झाकिर झंकार
आहवा (ता.5) – कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के तहत संचालित आईटीआई आहवा व वघई में 4 अक्टूबर को “कौशल दीक्षांत समारोह–2025” आयोजित हुआ।
विभिन्न ट्रेड में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
आईटीआई आहवा में 13 ट्रेड चल रहे हैं और 679 सीटें भरी हैं।
इस अवसर पर आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) के श्री जगदीशभाई गायकवाड़ व बैंक ऑफ बड़ौदा वघई के श्री अशोक ईथापे मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम में नए उद्योग हेतु सरकारी योजनाओं व एप्रेंटिस से जुड़ी जानकारियाँ भी दी गईं।